06 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

कायस्थ समाज की भव्य शोभायात्रा 10 नवंबर को, झंडा मैदान से दोपहर 2 बजे निकलेगी यात्रा।

A
Amit Kumar reporter
📅 06 Nov 2026, 10:57 AM IST
👁 12 views
WhatsApp Facebook
कायस्थ समाज की भव्य शोभायात्रा 10 नवंबर को, झंडा मैदान से दोपहर 2 बजे निकलेगी यात्रा।
गिरिडीह: चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर आगामी 10 नवंबर को गिरिडीह में कायस्थ समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समाज के लोगों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में तैयारियों की समीक्षा एवं आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में नित्यानंद प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सिंकू सिन्हा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की शोभायात्रा को अभूतपूर्व, विशाल और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसमें समाज के प्रत्येक परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की एकजुटता, सामाजिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगी। बैठक में रितेश सिन्हा ने अब तक के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं सतीश कुंदन ने शोभायात्रा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और सामूहिक शक्ति का आईना होगा। समाज का कोई भी सदस्य इस दिन घर पर नहीं रहे, बल्कि पूरे उत्साह के साथ सड़क पर उतरकर शोभायात्रा को सफल बनाए। चुन्नूकांत ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समाज के लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की। अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा ऐसी होनी चाहिए, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाए। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मिलकर प्रयास करना होगा। वहीं सुभाषचंद्र सिन्हा ने युवाओं से आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के युवा ही ऐसे आयोजनों को नई ऊर्जा और दिशा दे सकते हैं। राजीव सिन्हा ने महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य अपने घर-परिवार और आसपास की महिलाओं को भी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करे। बैठक में शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि 10 नवंबर को दोपहर दो बजे झंडा मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए समाज के लोगों से समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में विनय बक्शी, अमित सिन्हा, रंजन सिन्हा, अमर सिन्हा, अधिवक्ता अभय कुमार सिन्हा, धरणीधर प्रसाद, हिमांशु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीव रंजन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समाज की एकजुटता का दिखेगा भव्य स्वरूप बैठक में इस बात पर विशेष सहमति बनी कि 10 नवंबर की शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का भव्य उत्सव बनाया जाएगा।