03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

राजमहल में जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 28 Oct 2026, 09:29 PM IST
👁 34 views
WhatsApp Facebook
राजमहल में जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। घायल युवक को परिजनों की मदद से आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के हसन टोला निवासी मंजूर शेख के पुत्र फाईम शेख के रूप में हुई है।

जमीन विवाद में कहासुनी के बाद हमले का आरोप

घटना के संबंध में घायल युवक के भाई ने बताया कि उनके भाई फाईम शेख और उनके चाचा के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि नसीम के पिता तैमूर चाकू लेकर पहुंचे और फाईम शेख पर हमला कर दिया। चाकू से वार किए जाने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू

घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले के संबंध में संबंधित पक्षों की भूमिका और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।