18 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

राज्यपाल सचिवालय ने झारखंड सरकार मुख्य सचिव को लिखा पत्र कनीय अभियंता नियुक्ति में भारी विलंब का मामला

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 17 Nov 2026, 11:32 PM IST
👁 23 views
WhatsApp Facebook
राज्यपाल सचिवालय ने झारखंड सरकार मुख्य सचिव को लिखा पत्र  कनीय अभियंता नियुक्ति में भारी विलंब का मामला
राज्यपाल सचिवालय ने झारखंड सरकार मुख्य सचिव को लिखा पत्र
कनीय अभियंता नियुक्ति में भारी विलंब का मामला

रांची// झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति में हो रहे भारी विलंब का मामला अब लोक भवन तक पहुँच गया है। इस मामले में राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव मो० जियाउद्दीन खान ने आज 17 नवंबर को ज्ञापांक- 2703/रा०स० से झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर समुचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
अभ्यर्थी संजय कुमार द्वारा महामहिम संतोष गंगवार के समक्ष कि गई शिकायत के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है।
बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा JUIDCO Ltd. में संविदा आधारित कनीय अभियंताओं के कुल 141 पदों पर नियुक्ति के लिए 09 अक्टूबर 2018 को आवेदन आमंत्रित किए गया था। इसके तहत सिविल के 93, विद्युत के 23 तथा मैकेनिकल के 25 पदो पर नियुक्ति की जानी थी। अभ्यर्थियों ने निर्धारित ₹2,000 आवेदन शुल्क के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर विधिवत ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया था। परंतु सात (07) वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई भी प्रगति नहीं हो सकी है।
बताते चलें कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर अभ्यर्थीयो ने इससे पूर्व भी कई बार विभागीय कार्यालय व मुख्यमंत्री सचिवालय पहुँचकर आवेदन व आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
जिसे लेकर अब लोक भवन के ओर से राज्य सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है।