साहिबगंज
पतना
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी स्वर्गीय सुमित्रा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पतना अजीत कुमार साहा के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय सुमित्रा देवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की बात कही। उनके आगमन से शोकाकुल परिवार को सांत्वना मिली।
इस अवसर पर स्वर्गीय सुमित्रा देवी के पति शिवनारायण साहा, पुत्र अजीत कुमार साहा, उमाशंकर साहा, जनार्दन साहा एवं अवध बिहारी साहा, पुत्रियां अंजली देवी एवं आरती देवी उपस्थित थीं।
इसके अलावा पोते अंशु कुमार साहा, अंकित कुमार साहा, अभिषेक कुमार साहा, राजदीप कुमार साहा एवं शिवांश कुमार साहा, पोतियां आराध्या कुमारी, जूही कुमारी एवं भाग्यश्री कुमारी तथा नाती धीरज कुमार साहा एवं प्रिंस कुमार साहा नतनी रीता कुमारी भी मौजूद रहे।
बाबूलाल मरांडी ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
स्व. सुमित्रा देवी के निधन पर शोक जताने पतना पहुंचे बाबूलाल मरांडी, परिजनों से की मुलाकात