तेनुघाट । भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले दीपावली के अवसर पर बुधवार को तेनुघाट बिरसा मुंडा चौक स्थित चौक पर निःशुल्क दिया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन के पदाधिकारियों ने चौक से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच सैकड़ों मिट्टी के दीये वितरित किए।
इस मौके पर समाजसेवी सह संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। मिट्टी के दीये जलाना हमारी भारतीय संस्कृति है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का आह्वान करते हुए चाइनीज झालरों के बजाय स्वदेशी मिट्टी के दीये जलाने की अपील की, ताकि कुम्हार समाज के लोगों के घरों में भी खुशियां आएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, अजय प्रजापति, नारायण प्रजापति, अरुण प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।
तेनुघाट बिरसा मुंडा चौक पर निःशुल्क दिया वितरण कार्यक्रम आयोजित।