03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए गिरिडीह के कांग्रेसी।

A
Amit Kumar reporter
📅 30 Oct 2026, 10:52 PM IST
👁 25 views
WhatsApp Facebook
वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए गिरिडीह के कांग्रेसी।
गिरिडीह :दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनमार्च एवं महारैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में गिरिडीह के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता धनबाद से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचकर महारैली में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखना आज बेहद जरूरी है। वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और आम जनता की आवाज बुलंद करती रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित यह महारैली लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता महारैली में शामिल होने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी उत्साह है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती और देशहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संकल्पित है। दिल्ली रवाना होने वालों में जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, युवा जिला अध्यक्ष मो. सोहेल, सदर प्रखंड अध्यक्ष निजाम उद्दीन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, मनीर आलम, शाहनवाज आलम, ओवेस अहमद, रोशीनता हेम्ब्रम एवं संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं, कार्यकर्ताओं को रवाना करने के लिए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बेलाल अहमद हुसैनी, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।