झारखंड गोड्डा
बोहरा, गोड्डा में काली पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या, रोड सेफ्टी और गरीबों के प्रति प्रेम व सामाजिक संदेश देता अनूठा कार्यक्रम संपन्न।
विधायक प्रदीप यादव के पैतृक गांव स्थित माँ काली पूजा समिति, सर्वोदय हाट बोहरा के पावन मंच पर एक बेहद भव्य, प्रेरणादायक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ समाज को झकझोर देने वाले गहरे सामाजिक संदेशों का एक अनूठा संगम रहा, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय अवाम और कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोकप्रिय विधायक प्रदीप यादव ने मंच पर एक ऐसा जीवंत और प्रेरणादायक प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया। उन्होंने एक वृद्ध फकीर का रूप धारण कर, अपने गले में हारमोनियम लटकाकर और बजाते हुए मंच पर लाइव प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रसिद्ध गीतों—"तुम गरीबों की सुनो... वो तुम्हारी सुनेगा, तुम एक पैसा दोगे, वो 10 लाख देगा..." और "औलाद वालों फूलो फलो" को एक साथ मिलाकर बेहद भावुक और मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस अनोखे परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने समाज को गरीबों के प्रति प्रेम भाव रखने, दीन-दुखियों की सेवा करने और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखने का एक बेहद मजबूत संदेश दिया।
रोड सेफ्टी का संदेश और 200 हेलमेट का वितरण:
कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्कादित्य यादव एवं माँ काली पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मंच से लगभग 200 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने एक स्वर में संदेश दिया कि "जीवन अनमोल है, हेलमेट जरूर पहनें"।
अतिथियों और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में गोड्डा के एसडीओ बैद्यनाथ उरांव जी,गोड्डा SDPO आकाश भारद्वाज, Dy. SP हेडक्वार्टर JPN चौधरी सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और वक्ताओं ने रोड सेफ्टी और समाज कल्याण के महत्व पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। इसके साथ ही, अजीत कुमार महात्मा जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए।
विधायक पुत्रों की अनूठी प्रस्तुति
माननीय विधायक प्रदीप यादव के दोनों बेटों—अर्कदित्य एवं डॉ. ऋत्विज द्वारा भी मंच पर एक शानदार प्रस्तुति दी गई। उन्होंने प्रसिद्ध गाने "चल चल मेरे भाई" की तर्ज पर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को शराब पीने से मना करने का एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
क्विज़ और भव्य डांस प्रतियोगिता ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के लिए एक रोमांचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद विभिन्न जिलों से आए प्रतिष्ठित डांस अकादमियों और प्रतिभागियों के बीच सोलो (Solo) और ग्रुप डांस (Group Dance) प्रतियोगिताएं हुईं, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतिभाओं का सम्मान और पुरस्कार वितरण
खेल, कला और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के सभी विजेताओं—प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह पूरा आयोजन मनोरंजन, कला, उत्साह और गरीबों के प्रति प्रेम और सामाजिक संदेश से भरपूर रहा, जिसने गोड्डा के सांस्कृतिक इतिहास में एक अनूठी छाप छोड़ी है
विधायक प्रदीप यादव का फकीर रूप और भावुक प्रस्तुति बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण