Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी एवं खेल निदेशक छवि रंजन ने अपना पदभार ग्रहण किया

    May 26, 2026

    संदीप विवेक बने अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

    May 25, 2026

    डॉ. सौम्या सेनगुप्ता ने 23 एवं 24 मई को बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित एडीसी कॉन्फ्रेंस ऑन डायबिटीज केयर का हिस्सा बनने पर स्वयं को गौरवान्वित

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    • Home
    • Features
      • Example Post
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      Lenovo Unveils IdeaPad Laptops, 5G Internet & a Snapdragon 8cx Chipset

      January 15, 2021
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Apple has Updated Their Patent to Protect the Use of Mesh Fabrics for its Canopy

      January 15, 2021

      Samsung Announces Galaxy Buds Pro, its Most Premium Earbuds

      January 13, 2021

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Buy the Best Gaming Accessories at Amazon Grand Gaming Days

      January 15, 2021

      PlayStation 5 vs Xbox Series X Review: The ‘Consumer Choice’ Debate

      January 15, 2021

      झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी एवं खेल निदेशक छवि रंजन ने अपना पदभार ग्रहण किया

      May 26, 2026

      संदीप विवेक बने अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

      May 25, 2026

      डॉ. सौम्या सेनगुप्ता ने 23 एवं 24 मई को बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित एडीसी कॉन्फ्रेंस ऑन डायबिटीज केयर का हिस्सा बनने पर स्वयं को गौरवान्वित

      May 24, 2026

      खूंटी जिला के 16वें उपायुक्त के रूप में मोo जावेद हुसैन ने किया पदभार ग्रहण, सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता।

      May 24, 2026
    • Flash News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    Home»Blog»राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन ने8792 अभ्यार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Blog

    राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन ने8792 अभ्यार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Current KhabarBy Current KhabarNovember 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन ने
    8792 अभ्यार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री सचिवालय
    प्रेस विज्ञप्ति –592/2025
    27 नवंबर 2025

    लुकैयाटांड़ (नेमरा), गोला

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन जी के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    ★ झारखंड वीर सपूतों का राज्य

    ★ खुशहाल एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करना लक्ष्य

    ★ नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार को भी दे रहे बढ़ावा

    ★ झारखंड के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण

    — श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज शहीद सोबरन सोरेन जी के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर मेरे (दादा जी) शहीद सोबरन सोरेन जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग यह जानते हैं कि झारखंड के अलग-अलग जगहों पर हमारे कई वीर सपूतों ने जन्म लिया जिन्होंने यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग-समुदाय को लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी तथा यहां की जल, जंगल, जमीन एवं राज्यवासियों की अस्मिता की रक्षा का नेतृत्व किया। हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों का हक-अधिकार का हनन तथा शोषण करने वालों के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे कई वीर सपूतों की सामंती विचारधारा के लोगों द्वारा हत्या कराई गई, कई वीर सपूतों को जेल की सलाखों में भेजने का कार्य किया गया।

    झारखंड वीरों की धरती..

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश खून से सींचा हुआ प्रदेश है। इस प्रदेश के हर कोने में हमारे वीर शहीदों की स्मृतियां, प्रतिमाएं और समाधि स्थल हैं। इन वीर सपूतों के पुण्यतिथि तथा शहादत दिवस के मौके पर हम इन्हें याद कर नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहीद सोबरन सोरेन (हमारे दादा ) का शहादत दिवस है। आज हमारे बीच आदरणीय दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी का नहीं होना एक युग का अंत है। पूर्वजों के आदर्श पर चलते हुए हमारे वीर सपूत अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को पूरा कर हम सभी को एक ताकत देते हुए, अपने अधिकार को पहचानने की शक्ति देते हुए विधि के अनुरूप अपने-अपने जगह पर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जिम्मेदारी और बड़ी हो गई है आगे हम सभी को एकजुट होकर अपने हक-अधिकार की लड़ाई लड़नी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को एक साथ आगे बढ़ते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य हो चुका है। हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से कार्य कर रही है। यहां के नौजवानों के कंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

    महिलाएं सरकार की योजनाओं से जुड़कर बन रही स्वावलंबी

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव, गरीब, किसान खुशहाल रहे इस निमित्त योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। लोग अपने श्रम शक्ति से, खेती-किसानी के माध्यम से अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें इस दिशा में भी सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की जिम्मेवारी का पूरा ख्याल राज्य सरकार रख रही है। हमारी सरकार ने यहां की आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया है। राज्य सरकार निरंतर युवा पीढ़ी को मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी महिलाएं सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग तरीके से कार्य योजना तैयार कर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा करना हमारी प्राथमिकता है।

    नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार पर भी फोकस

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर 2025 को वर्तमान राज्य सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यहां के 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों को सरकारी नियुक्तियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं बल्कि स्वरोजगार के विभिन्न साधनों का भी सृजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेड क्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चलती है। “सेवा का अधिकार” कार्यक्रम के तहत हमारी सरकार योजनाओं को आपके घर आंगन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आपकी समस्याओं का निदान भी आपके गांव घर पर ही किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में जो भी हक अधिकार आपको मिलना चाहिए हमारी सरकार आप तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    घर-आंगन तक पहुंच रही योजनाओं की गठरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी अब आप तक पहुंच रहे हैं। आपको अधिकारी को खोजने की आवश्यकता नही है। अब सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों का कोई जगह नहीं है। दलालों को ढूंढ कर भगाया जा रहा है। सरकारी व्यवस्थाओं पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

    इस मौके पर विधायक रामगढ़ श्रीमती ममता देवी, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    #Team PRD(CMO)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपए का संकल्प

    May 17, 2026

    एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेंगे भारत की ताकत: गौतम अदाणी

    May 11, 2026

    इंटरनेशनल लेबर डेः गौतम अदाणी का लोकल रोजगार, बेहतर जीवन और कामगारों की गरिमा पर ज़ोर

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    Oculus Quest X Headset: Discover a Shining New Star

    January 5, 2021

    iPhone Pro 13 Rumored to Feature 1 TB of Storage

    January 5, 2021

    Fujifilm’s 102-Megapixel Camera is the Size of a Typical DSLR

    January 5, 2021
    Top Reviews
    Mobiles

    Review: Mi 10 Mobile with Qualcomm Snapdragon 870 Mobile Platform

    9.1 By Current Khabar
    Mobiles

    Comparison of Mobile Phone Providers: 4G Connectivity & Speed

    8.9 By Current Khabar
    Tech

    Which LED Lights for Nail Salon Safe? Comparison of Major Brands

    8.9 By Current Khabar
    Advertisement
    Demo
    – Independence Day Special –
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    5 Things the Canon EOS R1 Needs to Compete With the Sony A1

    January 4, 2021

    VR – How the Gaming Industry Adapts to a New Reality

    January 4, 2021

    Hyundai’s Value Surges Amid Reports of Apple Electric Car Deal

    January 4, 2021
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Tech
      • Gadgets
      • Mobiles
      • Breaking News
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.