आज झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ जिला कमिटी साहेबगंज की बैठक बंगलिया स्कूल मंडरो में जिला सचिव सलोमी किस्कू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रसोईया संघ का मुख्यमंत्री के समक्ष महाधरना 20 सितंबर को होना सुनिश्चित है। जिसमें सैकड़ों रसोईया ने संकल्प लिया कि सरकार अगर हम रसोईया बहनों का मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो आने बाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। रसोईया बहनों का 10 से 12 बढ़ाने से कम नहीं चलेगी हम रसोईया बहनों को भी समन काम का सम्मान वेंतन चाहिए।सथ ही सरकार के साथ हुए समझौते को अविलंब लागू किया जाय। वही प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा रसोईया के मांगों को मंत्री मंडल की बैठक में लाने एवं अनुकूल बजट बनाने के लिए साथ ही रसोईया बहूकी लंबित मांगों को लागू करें अन्यथा रसोईया संघ द्वारा आहूत 20 सितंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष धेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वही सर्वसम्मति से साहेबगंज जिला राज्य कमिटी में मार्था सोरेन को लिया गया ।
इस तैयारी बैठक में जिला अध्यक्ष सुनीता मूर्मू, मार्था सोरेन, सरिता देवी,मंझली मरंण्डी, मीना सोरेन,पाकु हांसदा, संगीता हांसदा, मीना बेसरा, अर्जुन सोरेन,सलोमी हांसदा, बिटिया मरंण्डी आदि सैकड़ों रसोईया प्रतिनिधि ने भाग लिया
सुनीता मूर्मू
जिला अध्यक्ष
झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ, साहेबगंज
मो-8969267349

