Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसाहिबगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से संथाल परगना प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को पतना प्रखंड स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने जिले में घटित सभी आपराधिक मामलों की फाइलों का गहन अध्ययन कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि, “जिले में जितनी भी आपराधिक घटनाएँ हुई हैं, उनका बारिकी से विश्लेषण किया गया है। प्रत्येक मामले की प्रगति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा…

Read More

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजमहिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियाँ अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान ने राजमहल अनुमण्डलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी व आईपीडी रजिस्टर,मरीज वार्ड व प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, उपस्थिति पंजी, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई इन सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि अभियान से जुड़ी…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) योजना के तहत किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज राजमहल प्रखंड के कसबा पंचायत में अरहर की खेती का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित होकर किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण कार्यक्रम में एग्री क्लीनिक राजमहल के कृषि समन्वयक श्री निकेश कुमार एवं जेएसएलपीएस राजमहल के बीपीएम श्री राजेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने खेतों का भ्रमण कर किसानों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें अरहर की उन्नत…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजझारखंड मुक्ति मोर्चा नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक रविवार को राजमहल जिला परिषद विवाह भवन सभागार में प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह पहली बार राजमहल पहुंचे, जहां नगर एवं प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती पंचायत स्तर तक सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर एवं प्रखंड कमेटियों से पंचायत और वार्ड कमेटियों का त्वरित विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता पार्टी…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसाहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बीते छह माह से जारी निर्माण कार्य यात्रियों के लिए बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है। प्लेटफार्म पर मलवा जमा रहने और फुट ओवरब्रिज (FOB) का मार्ग अवरुद्ध होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो जाती है। इस संबंध में आज स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पूर्व विधायक राजमहल अनंत कुमार ओझा के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की गई। मालदा रेल…

Read More

मिज़ोरम से सीधे साहेबगंज का रेल संपर्क, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ की गई बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन अब पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है। इसी कड़ी में राजधानी एक्सप्रेस (02057) का शुभारंभ हुआ, जिसने पहली बार मिज़ोरम को सीधे झारखंड के साहेबगंज से जोड़ दिया। आज साहेबगंज स्टेशन पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड राज्य के सभी जिलों में आयोजित लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड हाई कोर्ट सह मुख्य संरक्षक, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, जज, झारखण्ड हाई कोर्ट सह कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक…

Read More

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, रक्तदान शिविरों पर होगा विशेष जोर गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजमहिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और मातृ–शिशु कल्याण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के सफल संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय, सूचना भवन साहिबगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने की। बैठक में जिले के विभिन्न रक्तदाता संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। सभी ने आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजमहिला एवं बाल विकास विभाग, झारखण्ड द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे SANKALP: HEW (Health, Empowerment & Wellness) अभियान का शुभारंभ साहिबगंज जिले के बड़ी लोहंडा स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना एकेडमिक सेंटर में किया गया। इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशन में हुआ, जिसमें मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की महत्त्वाकांक्षी पहल ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के अंतर्गत साहेबगंज जिला में लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल की शुरुआत की गई। इसका वर्चुअल उद्घाटन झारखण्ड हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश–सह–मुख्य संरक्षक, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झारसा), रांची श्री तरलोक सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति–सह–कार्यकारी अध्यक्ष, झारसा, रांची श्री सुजीत नारायण प्रसाद सहित अन्य न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहेबगंज श्री अखिल कुमार ने नवनिर्मित डेडीकेटेड सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने…

Read More