Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंज/ बोरियोकिसानों की आय को दोगुना करने एवं उन्हें विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज बोरियो प्रखंड के बांझी पंचायत अंतर्गत मंडवा गांव स्थित भूमि संरक्षण विभाग द्वारा निर्मित तालाब स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किसानों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक का मुख्य एजेंडा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उन्हें खेती-किसानी के नए अवसरों से जोड़ना तथा बागवानी को बढ़ावा देना रहा। किसानों…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंज/ राजमहलतालझारी थाना क्षेत्र के छोटिभगियामारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों युवक हथियार (देसी कट्टा) लेकर घूम रहे हैं और फोटो-वीडियो बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। मामले को लेकर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार, पिता धर्मवीर सिंह गोलू कुमार,…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजजिला प्रशासन साहिबगंज के तत्वावधान में आज सिद्धो कान्हू सभागार में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकारी सेवकों के लिए आवश्यक स्थापना संबंधी नियम, सेवा पुस्तिका (Service Book) का अनुरक्षण एवं अवकाश संबंधी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने की। कार्यक्रम का उद्देश्यजिला स्थापना उपसमाहर्ता झुन्नु कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं उनमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा नियमों की अद्यतन जानकारी मिल सके।उन्होंने कहा कि…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजसाहिबगंज जिला आअंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और मारपीट के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी गुड्डू मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई 2025 को एक आवेदन के आधार पर राजमहल थाना कांड सं. 231/25, धारा 70(1) BNS दर्ज किया गया था। इस कांड में कुन्दन कुमार और निरंजन मंडल समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने 26 अगस्त को…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजसाहिबगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं पहाड़िया जनजातीय समुदाय तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सिविल सर्जन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने की। बैठक में पहाड़िया जनजातीय समुदाय के प्रमुख, प्रधान एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), आयुष्मान भारत योजना, क्षय उन्मूलन (NTEP), वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (NVBDCP) तथा गैर-संचारी रोग नियंत्रण (NPCDCS) जैसे…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजसाहिबगंज जिले में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की आराधना बड़े धूमधाम से की जा रही है। अहले सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना का क्रम जारी है। शहर के सकरूगढ़ नवीन कला मंदिर में बड़ी गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल और प्रतिमा स्थापित की गई है, वहीं पूर्वी फाटक स्थित पोखरिया शांति नगर संगम संघ द्वारा मूंग, मसूर और चना जैसी दालों से बनी अनोखी गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी हुई है। इसके अलावा रसूलपुर दहला, गुल्ली भट्टा, सब्जी मंडी, शहीद चौक, जीरवाबाड़ी सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर परिषद, नगर…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजभारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” (DA-JGUA) एवं “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय साहिबगंज के सिद्धो कान्हो सभागार में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस क्रम में परियोजना निदेशक संजय कुमार दास ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान देश के 30 राज्यों और 550 जिलों में…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजपर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के निदेशानुसार दिनांक 10 जून से 26 जून 2025 तक “निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय, साहेबगंज द्वारा सिदो-कान्हू स्टेडियम में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र एवं डे बोर्डिंग बालिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। युवाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजमिशन वात्सल्य के तहत झारखंड आफ्टर केयर मार्गदर्शिका 2023 विषय पर आज एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला परियोजना संसाधन केंद्र (DPRC) सभागार, साहेबगंज में किया गया। यह कार्यशाला पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रभारी पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से आफ्टर केयर योजना की प्रक्रिया, प्रावधान एवं हितग्राहियों की पहचान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि संस्थागत अथवा गैर-संस्थागत देखरेख सेवाओं से जुड़े वे बालक/बालिकाएं, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और जो आर्थिक कठिनाइयों…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजजनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के धरती आभा जनभागीदारी अभियान तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में व्यापक स्तर पर आधार कैम्प का आयोजन प्रारंभ किया गया है। यह अभियान जिले के 08 प्रखंडों के 39 पंचायतों में आरंभ हो चुका है, जिसका विस्तार आगामी 16 जून 2025 से 11 अगस्त 2025 तक जिले के कुल 162 पंचायतों में किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में पाँच दिनों तक चलने वाला यह कैम्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक आधार पंजीकरण, सुधार एवं अपडेट की सुविधाएँ पहुँचाने हेतु समर्पित है। इसका उद्देश्य विशेष रूप…

Read More