28 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

आज दिनांक 27-11-2026 प्रातः 10 बजे देवघर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, देवघर द्वारा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिशिर

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 28 Nov 2026, 07:51 AM IST
👁 49 views
WhatsApp Facebook
आज दिनांक 27-11-2026 प्रातः 10 बजे देवघर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, देवघर द्वारा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिशिर
देवघर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट
बम्पास-टाउन, देवघर


आज दिनांक 27-11-2026
प्रातः 10 बजे देवघर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, देवघर द्वारा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिशिर
का उद्घाटन दिगम्बर जैन न्यास बोर्ड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ताराचंद जैन,राम मनोहर लोहिया
आरोग्य जीवनसंस्थान,राजस्थान
के डा•एम•ए•चयनम एवं देवघर
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी रमेश चंद्र मुन्दड़ा ने संयुक्त
रूप से किया।
शिविर 27-11-2026 से 02-12-2026 तक प्रतिदिन
प्रातः 9 से 12 एवं संध्या 3 से 7 बजे तक चलेगा।
एक्यूप्रेशर, बाइब्रेशन, सुजोग एवं
मेगनेट थेरेपी द्वारा विविध रोगों
का डा•चयनम एवं उनके साथ आई विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम
द्वारा किया जायेगा।
अपने संबोधन में श्री ताराचंद
जैन ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति को अल्टरनेटिव चिकित्सा
पद्धति के रूप में विकसित करने
पर जोर दिया।
उन्होंने बताया के आज से करीब
25 वर्ष पूर्व माहेश्वरी समाज के
सुप्रसिद्ध एक्यूप्रेशर चिकित्सक
स्व गोविंद प्रकाश मुन्दड़ा ने
देवघर में काजरिया कोठी में
एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण केम्प लगाया
था, उनके नेतृत्व में कई एक्यूप्रेशर चिकित्सक तैयार हुए।
वक्ताओं द्वारा माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट
के सेवा भाव एवं समाज के लिए
निस्वार्थ सेवा की सराहना की।
कार्यक्रम में शिव प्रसाद मुन्दड़ा
बिनोद नेवर, बिमल नेवर,विशाल
मुन्दड़ा, मनोज नेवर, प्रशांत
माहेश्वरी,बहादुर सिंह कोठारी, राजेश टिबड़ेवाल, अर्जुन घीड़ीया
गोपाल शर्मा, इन्दु मुन्दड़ा, आशा
नेवर,गीता नेवर, निशी नेवर, सुनिता नेवर सहित शहर के
क ई गणमान्य लोग एवं माहेश्वरी
सभा के सदस्य उपस्थित थे।