तेनुघाट। चित्रांश परिवार के सदस्यों ने तेनुघाट में पूरे धूमधाम और आस्था पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। बुधवार 11 नवंबर को चित्रांश परिवारों ने श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, ई टाइप कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद दोपहर एवं रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सिर्फ चित्रांश परिवार के सदस्यों ने ही नहीं बल्कि कॉलोनी वासियों ने भी शामिल होकर भगवान के प्रति आस्था दिखाई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके बाद गुरुवार 12 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई।
पूजा में सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, पंकज कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, पवन कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, पंकज सिंह, दीपक कुमार, त्रिलोकी कुमार सहित चित्रांश परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई।
भगवान चित्रगुप्त की जय घोष से गूंज उठा पूरा तेनुघाट।