25 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण किया।

A
Amit Kumar reporter
📅 20 Nov 2026, 08:27 PM IST
👁 24 views
WhatsApp Facebook
बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण किया।
तेनुघाट / बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार शुक्रवार को बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने ग्रहण कर लिया। उन्होंने दोपहर करीब सवा 12 बजे अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।
बताते चलें कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा को अनुमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष महतो, जरिडीह अंचल अधिकारी प्रणव रितु राज , उपकोषागार पदाधिकारी राहुल कुजूर जी, निबंधन सह विवाह पदाधिकारी रितु रंजन सहित अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।