04 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

बड़ा सोनाकर में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां लक्खी की पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 26 Oct 2026, 11:26 PM IST
👁 23 views
WhatsApp Facebook
बड़ा सोनाकर में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां लक्खी की पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कोटालपोखर: बड़ा सोनाकर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां लक्खी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मां लक्खी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचे और सुख, समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।

पूजा के अवसर पर कमेटी की ओर से आकर्षक ढंग से पूजा पंडाल को सजाया गया था। पंडाल की सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूजा स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां लक्खी की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूजा स्थल पर रौनक बनी रही। स्थानीय लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

वहीं, पूजा के अवसर पर संध्या बेला में कमेटी की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। इस कार्यक्रम में गायक हेमंत दुबे अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। भक्ति जागरण के माध्यम से श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन होंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। मां लक्खी की पूजा और भक्ति जागरण के आयोजन से बड़ा सोनाकर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।