झारखंड गोड्डा
पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर जिले में चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं को रोकने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पथरगामा थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई हुई।
गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम गाँधीग्राम के पास एक टोटो पर चोरी का सामान ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने टोटो को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। टोटो में प्लास्टिक की बोरियों में रखे आठ पीस सम्बलसार्वर मोटर तथा पाँच पीस स्टार्टर बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं—
1. सोहेल अंसारी (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता अकबर अंसारी, निवासी ग्राम फसियाडंगाल
2. मोहम्मद तौहिद अंसारी (उम्र लगभग 33 वर्ष), पिता कमालउद्दीन, निवासी पोस्टमार्टम रोड, गोड्डा
दोनों थाना गोड्डा नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में सोहेल अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जबकि तौहिद अंसारी टोटो चालक के रूप में चोरी के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा रहा था।
इस संबंध में पथरगामा थाना कांड संख्या-120/26, दिनांक 17.11.2026, धारा 303(2)/317(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गोड्डा पुलिस ने स्पष्ट किया कि संपत्तिमूलक अपराधों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा चोरी के सामान की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।
संबंधित खबरें
क्राइम
उनके लिए जिसका जन्म इस काल में नहीं हुआ था या फिर दो-चार साल के थे
क्राइम
रांची राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, जेल में बंद अपराधियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ; फरार गुर्गों की तलाश तेज।
क्राइम
गोड्डा मंईयां सम्मान योजना के पैसों से पति ने खरीद ली मोबाइल तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या
क्राइम
मंईयां सम्मान योजना के पैसों से पति ने खरीदा मोबाइल, विवाद के बाद विवाहिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
🔥 Most Popular
डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुआ दीपोत्सव एवं छठ पूजा।
👁 675 views
दिवंगत सहायक शिक्षक की पत्नी को ₹1 करोड़ की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान
👁 590 views
बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार में दो की मौत गोड्डा
👁 406 views
🚨 दरभंगा पुलिस की सघन वाहन जाँच अभियान 🚨
👁 296 views