05 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

A
Amit Kumar reporter
📅 03 Nov 2026, 11:06 AM IST
👁 15 views
WhatsApp Facebook
गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में 29 अक्टूबर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल-2026 का रविवार शाम भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महापौर, प्रमिला मेहरा उपमहापौर सुमित कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मनीष तिवारी झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह भाजपा नेता मुकेश जालान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक एकल वर्ग में गिरिडीह के डी. राजवीर विजेता बने, जबकि गोड्डा के प्रिंस कुमार उपविजेता रहे। बालिका एकल में धनबाद की काव्या किरण ने खिताब जीता। अंडर-17 बालक एकल में रांची के संवित रमेश और बालिका एकल में लातेहार की अनु सृष्टि उरांव विजेता बनीं। वंही युगल एवं मिश्रित युगल वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, कार्यकारी उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष डॉ. सैलेंद्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी, सचिव नागेंद्र कुमार सहित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संघ ने मुख्य प्रायोजक अमरजीत सिंह सलूजा और सह-प्रायोजक डॉ. सैलेंद्र कुमार चौधरी के प्रति विशेष आभार जताया। साथ ही प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से झारखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।