22 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गिरिडीह शहर के पचंबा रोड स्थित बोड़ो में गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की शुरुआत की गई।

A
Amit Kumar reporter
📅 26 Oct 2026, 09:24 PM IST
👁 42 views
WhatsApp Facebook
गिरिडीह शहर के पचंबा रोड स्थित बोड़ो में गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की शुरुआत की गई।
गिरिडीह शहर के पचंबा रोड स्थित बोड़ो में गिरिडीह चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन प्रसाद और डॉ. राकेश रंजन की पहल पर शुरू हुए इस अस्पताल का उद्घाटन रांची रिम्स के नियोनाटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शंकर दास, महापौर प्रमिला मेहता और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले अस्पताल परिसर में पूजा-अर्चना की गई। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर डॉ. किरण शंकर दास सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि अस्पताल शुरू होने से गिरिडीह के बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और गंभीर स्थिति में इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम हो सकती है। वंही इस अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां पर ओपीडी, एनआईसीयू, पीआईसीयू, वेंटिलेटर और टीकाकरण की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके साथ ही अस्पताल को 24 घंटे संचालित करने की योजना है। इस उद्घाटन समारोह में आईएमए अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, पूर्व मेयर सुनील पासवान, कई चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।