22 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

ग्रामीण प्रतिभा का बड़ा धमाका! धनयडीह की संजना कुमारी ने नृत्य में जिला स्तर पर मारी बाजी, अब प्रमंडल स्तर पर दिखाएंगी दम!

A
Amit Kumar reporter
📅 25 Oct 2026, 09:23 PM IST
👁 41 views
WhatsApp Facebook
ग्रामीण प्रतिभा का बड़ा धमाका! धनयडीह की संजना कुमारी ने नृत्य में जिला स्तर पर मारी बाजी, अब प्रमंडल स्तर पर दिखाएंगी दम!
गिरिडीह के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की बेटी संजना कुमारी ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का मान बढ़ाया है। सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह की छात्रा संजना ने ‘झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026’ के जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उनके माता-पिता भी गौरवान्वित हैं।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देश पर आयोजित इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
संजना कुमारी एक किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता मिंटू कुमार वर्मा और माता संजू देवी हैं। ग्रामीण परिवेश में रहकर पढ़ाई करने वाली संजना ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि अगर बच्चों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे किसी भी मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
प्रमंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका।
विद्यालय के नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के तहत बच्चों की प्रतिभाओं का आकलन किया जाएगा। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय शिविर के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों का इस तरह की प्रतियोगिता में चयन होना गौरव की बात है।
शिक्षिकाओं के प्रयास से निखर रही प्रतिभा।
विद्यालय स्तर पर बच्चों की प्रतिभा।