26 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारं

Admin
Admin admin
📅 26 Nov 2026, 08:52 PM IST
👁 4 views
WhatsApp Facebook
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारं
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारं

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा तथा राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री दीपक बिरुवा, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह तथा श्री संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य की समृद्ध जनजातीय एवं शास्त्रीय कला परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियाँ इस प्रकार रहीं:

- *बांसुरी वादन* – श्री कुश कुमार करुवा (रांची)
- *झारखण्ड के प्रमुख जनजातीय नृत्यों का समायोजन*– मुण्डारी, नागपुरी, उरांव एवं संथाली नृत्य
- *शास्त्रीय नृत्य युगलबंदी* (कथक, भरतनाट्यम एवं ओडिसी) – सुमेधासेन गुप्ता, शीतल कुमार उरांव एवं सुश्री प्रमिला कुमारी
- *सरायकेला छउ नृत्य**
- – गुरु तपन कुमार पटनायक
- *आधुनिक नागपुरी नृत्य* – श्रीमती वर्षा लकड़ा एवं दल
- *महिला बैंड द्वारा आधुनिक नागपुरी गायन एवं वादन* – द सजनी ग्रुप

कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित कई विभागों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। कुल लगभग 160 स्टॉल स्थापित किए गए, जिनमें विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं तथा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा विभाग श्रीमती वंदना दादेल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनोज कुमार, निदेशक संस्कृति श्री आसिफ़ एकराम, निदेशक खादी बोर्ड श्री आलोक कुमार, निदेशक उद्योग श्री विशाल सागर, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी श्रीमती माधवी मिश्रा, सचिव पर्यटन श्री मुकेश कुमार, निदेशक पर्यटन श्री नमन प्रियेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी श्री अनन्य मित्तल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर झारक्राफ्ट श्रीमती गरिमा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय यह सांस्कृतिक महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, जनजातीय कलाओं को प्रोत्साहित करने तथा सरकार की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।