03 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

केन्दुआ गांव में बिजली संकट दूर, 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 30 Oct 2026, 10:51 PM IST
👁 21 views
WhatsApp Facebook
केन्दुआ गांव में बिजली संकट दूर, 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
साहिबगंज

पतना प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के केन्दुआ गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। ग्रामीणों की मांग और प्रयासों के बाद गांव में 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड सचिव मो. शाहबाज ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव के लगभग 50 से 60 घरों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड सचिव मो. शाहबाज ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केन्दुआ गांव में पिछले कई दिनों से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई थी। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। वहीं, घरेलू कार्यों और दैनिक गतिविधियों में भी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित बिजली विभाग के समक्ष 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर की अनुशंसा की थी। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
मो. शाहबाज ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। पार्टी की इसी विचारधारा के अनुरूप वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के दौरान गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रखंड सचिव मो. शाहबाज के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से अब उन्हें लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से JMM पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, पंचायत सचिव मो. फिरोज अंसारी, अब्दुस सलाम, मो. इस्लाम, मां इजराफिल अंसारी, मो. हनन अंसारी, मुशर्रफ अली, अब्दुल लतीफ सहित बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।