साहिबगंज जिले के कोटालपोखर पंचायत में बुधवार को पशुपालन विभाग, साहिबगंज की ओर से एक दिवसीय गव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया ने की। इस कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के लगभग 80 किसानों ने भाग लिया।गोष्ठी के दौरान उपस्थित किसानों को पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को पशुपालन को बढ़ावा देने, गाय पालन के माध्यम से आय में वृद्धि करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पशुपालन के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. एहतेशामुल हक, प्राविधिक सहायक अनिल सिन्हा तथा गव्य विभाग में कार्यरत नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत के विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य भी गोष्ठी में शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कोटालपोखर पंचायत में एक दिवसीय गव्य गोष्ठी का आयोजन, 80 किसानों ने लिया भाग