29 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

खण्डोली डैम के पास साइबर अपराधियों का अड्डा, पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।

A
Amit Kumar reporter
📅 28 Nov 2026, 08:20 PM IST
👁 17 views
WhatsApp Facebook
खण्डोली डैम के पास साइबर अपराधियों का अड्डा, पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।
ऐपक फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों से उड़ाते थे रुपये, चार मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद।
गिरिडीह : गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खण्डोली डैम जाने वाले रास्ते के पास छापेमारी कर दोनों को दबोचा। बताया जाता है कि दोनों आरोपी मौके पर बैठकर फोन के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 28 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि खण्डोली डैम के पास कुछ युवक साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भगत के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
ऐपक फाइल भेजकर करते थे बैंक खातों में सेंधमारी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी के तरीके का खुलासा किया। बताया कि वे फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उनके मोबाइल पर संदिग्ध ऐपक फाइल भेजते थे। संबंधित व्यक्ति के मोबाइल में फाइल इंस्टॉल होते ही वे उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। ठगी की रकम से ऑनलाइन खरीदारी भी करते थे। दोनों गिरफ्तार आरोपी सगे भाई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद निवासी नकुल मंडल के पुत्र सोनू मंडल (करीब 21 वर्ष) और सौरव कुमार मंडल (करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई है। चार मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 33/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, मुकेश कुमार पंडित तथा सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार शामिल थे। साइबर अपराध के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।