पतना:
पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में कथित लापरवाही बरतने के मामले में पतना प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अक्टूबर माह के फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के आंकड़ों में प्रखंड के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण शून्य पाए जाने के बाद संबंधित केंद्रों की सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने सभी 14 आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस कार्रवाई के बाद संबंधित सेविकाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
*इन 14 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं पर हुई कार्रवाई*
प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आने वाली सेविकाओं में अम्बेरी केंद्र की मंगली मालतो, बंडामको की सीमा मालतो, चपाल पहाड़ की विमला सांवरिया, उरसा पहाड़ की मरियम मालतो, ढिबरी कोल की गांगी मालतो, चुटिया-1 की मरियम मुर्मू, चुटिया-2 की मुनी मुर्मू, घटियारी-2 की सुशीला मुर्मू, अमरभीटा की शांति मालतो, दलाही अमरपुर की आशा गोराई, खाण्डोबासा की सारा मालतो, पदनभीठा की नेहा मुर्मू, सरायबिंधा-1 की सुभद्रा देवी तथा तेतुलभीठा की सोनेनी मालतो शामिल हैं।
*दो दिनों के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर देना होगा जवाब*
इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के माध्यम से सभी संबंधित सेविकाओं को दो दिनों के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर टीएचआर वितरण शून्य रहने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मामले को आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
*जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी जताई नाराजगी*
मामले को जिला स्तर पर भी गंभीरता से लिया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके कार्यों एवं दायित्वों के प्रति अपेक्षित रुचि नहीं दिखाने पर सवाल उठाए गए हैं। पत्र के माध्यम से इस स्थिति को गंभीर मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
पतना में सहियाओं को वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं जांच का दिया गया प्रशिक्षण
स्वास्थ्य
वेक्टर जनित रोगों से बचाव को लेकर सहियाओं को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण, बुखार पीड़ितों की जांच पर जोर
स्वास्थ्य
लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज, मानदेय से कटेंगे 25 प्रतिशत
स्वास्थ्य
अमरभीटा गांव में पीरामल फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
🔥 Most Popular
डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुआ दीपोत्सव एवं छठ पूजा।
👁 636 views
दिवंगत सहायक शिक्षक की पत्नी को ₹1 करोड़ की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान
👁 576 views
बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार में दो की मौत गोड्डा
👁 397 views
🚨 दरभंगा पुलिस की सघन वाहन जाँच अभियान 🚨
👁 280 views