21 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

रिम्स जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीओ शैलेश कुमार के आवास पर छापेमारी।

A
Amit Kumar reporter
📅 20 Nov 2026, 09:56 PM IST
👁 21 views
WhatsApp Facebook
रिम्स जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीओ शैलेश कुमार के आवास पर छापेमारी।
गिरिडीह में शुक्रवार की अहले सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग एसीबी की टीम ने शहर के शास्त्रीनगर स्थित पूर्व सीओ शैलेश कुमार के आवास पर छापेमारी शुरू की है।
डीएसपी सुरेंद्र रविदास के नेतृत्व में पहुंची एसीबी की टीम की कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू हुई, जो फिलहाल जारी है।
बताया जा रहा है कि न्यू रिम्स निर्माण से जुड़े जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने करीब दो साल बाद पूर्व सीओ शैलेश कुमार के आवास पर दूसरी बार दबिश दी है।
छापेमारी के दौरान शैलेश कुमार के पिता उदय शंकर प्रसाद भी घर पर मौजूद थे। उदय शंकर प्रसाद शहर में साईं मार्बल नामक दुकान का संचालन करते हैं।
फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है। छापेमारी में क्या कुछ सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।