भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR), 2026 के अंतर्गत ASDD सूची में चिह्नित ऐसे मतदाताओं, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पुनरीक्षण कार्यों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) का निर्माण एवं मुद्रण 18 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं, प्राप्त गणना प्रपत्रों का निष्पादन 10 दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नोटिस चरण एवं दावा-आपत्तियों का निष्पादन 15 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सीमा निर्धारित।