23 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

स्थापना दिवस पर तेनुघाट के बिरसा मुंडा चौक पर माल्यार्पण, एसडीपीओ सहित कई लोग रहे मौजूद।

A
Amit Kumar reporter
📅 16 Nov 2026, 04:39 PM IST
👁 20 views
WhatsApp Facebook
स्थापना दिवस पर तेनुघाट के बिरसा मुंडा चौक पर माल्यार्पण, एसडीपीओ सहित कई लोग रहे मौजूद।
तेनुघाट । झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर तेनुघाट स्थित बिरसा मुंडा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक अनिल कश्यप, तेनुघाट ओपी प्रभारी, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बहुत त्याग और तपस्या के बाद झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों एवं अनुमंडलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पर राजेंद्र नायक, सतीश कुमार, मिथुन चंद्रवंशी, मंटू यादव, सहित कई गण मान में लोग मौजूद थे।