तेनुघाट। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत बस को जिला जज तृतीय नीरज कुमार, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डी.एन. शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला जज तृतीय नीरज कुमार ने बताया कि 2 नवंबर से 17 नवंबर तक यह बस बेरमो अनुमंडल के क्षेत्रों में जाएगी, जहां तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता लोगों को कानूनी जागरूकता देंगे। कानूनी जागरूकता से लोग जागरूक होते हैं और अपराध से बचते हैं।
आज यह बस होसिर जा रही है, जिसमें पैनल अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय, बलविंदर सिंह के साथ पीएलवी अतिशय कुमार और सुनील पासवान गए हैं।
तेनुघाट से चलंत लोक अदालत बस रवाना, 2 से 17 नवंबर तक बेरमो अनुमंडल में देगी कानूनी जागरूकता।