22 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आगे आयें कार्यकर्ता - झामुमो।

A
Amit Kumar reporter
📅 31 Oct 2026, 10:12 AM IST
👁 39 views
WhatsApp Facebook
दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आगे आयें कार्यकर्ता - झामुमो।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन में झामुमो के वर्ग संगठन और महानगर समिति के अध्यक्ष सचिव के साथ बैठक की । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि पन्द्रह दिनों के अंदर सभी वर्ग संगठन का पंचायत और शहरी क्षेत्र में वार्ड तक विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ता है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी को मजबूत करता है।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फागू बेसरा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय को हक अधिकार के लिए लड़ना सिखाया। हम सबों की जिम्मेदारी है कि गुरूजी और बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड हमें बनाना है।
बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला सह सचिव दिलीप रजक, दारा हाजरा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, अभय सिंह, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, छात्र मोर्चा, किसान मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, मजदूर यूनियन सहित जिला के पदाधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में संकल्प लिया गया कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सच्ची श्रद्धांजलि गिरिडीह में झामुमो को मजबूत कर दी जाएगी।