Author: Current Khabar office

बरहरवा, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 स्थित जोगी टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर धूप-अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर…

Read More

बरहरवा, संवाददाता। फरक्का–पाकुड़ रेलखंड के अंतर्गत बोनीडांगा स्टेशन एवं लिंक केबिन के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बोर्ड संख्या 32 के समीप रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी सूरज यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की प्रारंभिक जांच की। इसके बाद बरहरवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक छानबीन की। पुलिस ने…

Read More

बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 47.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 36,540 रुपये बताई गई है। बरामद शराब की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी की होने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहरवा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के समीप दो संदिग्ध…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा मंगलवार को सिदो-कान्हु स्टेडियम में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आदिम जनजातीय फुटबॉल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं तथा ओलंपिक विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। फुटबॉल प्रतियोगिता में घोघी पहाड़, लादोनी पहाड़, दारुम पहाड़, पोखरिया पहाड़ और एएफसी सकरीगली की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से फुटबॉल जर्सी एवं पैंट उपलब्ध कराए गए। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में…

Read More

22 जून से 3 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में चलेंगे शिविर, छात्रवृत्ति व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मिलेगी सुविधा साहिबगंज, संवाददाता। विद्यार्थियों को आधार से जुड़ी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा उन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में विशेष आधार अपडेशन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 22 जून से 3 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 14 विद्यालयों में विशेष आधार अपडेशन शिविर आयोजित…

Read More

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का दिया निर्देश साहिबगंज, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) 2026 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने साहिबगंज सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्यों…

Read More

आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिला राष्ट्रीय सम्मान रांची, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, आदिवासी समाज के महान जननायक और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। स्वर्गीय शिबू सोरेन की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने पद्म भूषण सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर भावुक माहौल देखने को मिला। सम्मान ग्रहण करने के…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर यात्री सुविधाओं की कमी, बंद पड़े सीढ़ी मार्ग और लिफ्ट की अव्यवस्था को लेकर ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज ने रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व रेलवे मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता तथा पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वहीं ज्ञापन की प्रति साहिबगंज स्टेशन के स्टेशन मैनेजर को उनके कार्यालय में सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। चैंबर अध्यक्ष राजेश…

Read More

ताजिया व अखाड़ा जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने का निर्देश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर तीनपहाड़, संवाददाता। आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम तीनपहाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों…

Read More

साहिबगंज, संवाददाता। आगामी 26 एवं 27 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिरवाबाड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुशील कुमार ने की। बैठक में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम जुलूस का संचालन लाइसेंस में निर्धारित समय और प्रशासन द्वारा तय रूट के अनुसार ही होगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…

Read More