Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
साहिबगंज, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के हरिपुर शिवालय में आयोजित पांच दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भगवान गणेश, राधा-कृष्ण एवं बजरंगबली की प्रतिमाओं की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। फूलों से सजे रथ पर विराजमान प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर भक्ति गीत गाते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुए। मंदिर के मुख्य पुरोहित सुनील पंडित ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 501 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आगामी 23 जून को फलाधिवास, 24 जून को…
साहिबगंज, संवाददाता। आगामी 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग एवं लाइसेंस में निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे। कानून-व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने अथवा मनमानी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी…
किसानों को समय पर बीज, खाद और ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश, कालाबाजारी रोकने पर जोर साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिले में खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने सोमवार को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, उर्वरक उपलब्धता, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकने के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। जिला कृषि पदाधिकारी…
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा साहिबगंज, प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने की। बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों ने प्रत्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने कहा कि…
बरहरवा, संवाददाता। कोटालपोखर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। भाजपा कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर बड़ा सोनाकर पंचायत स्थित सार्वजनिक कुएं की अविलंब मरम्मत तथा कोटालपोखर पंचायत परिसर के सामुदायिक विकास भवन के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकर पंचायत के मिडिल स्कूल के समीप एवं हाईस्कूल मैदान के पास स्थित सार्वजनिक कुआं पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कुएं की जगत कई स्थानों…
भव्य उद्घाटन समारोह में दिखेगा सेना का शौर्य और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का संगम रांची, प्रतिनिधि। झारखंड की खेल जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। राज्य की राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है। संभावित रूप से 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की…
ट्रक की चपेट में आने से मां, बेटा और बेटी की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने समझाकर हटाया बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समाप्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहेबडंगा गांव निवासी…
पतना, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़ा डिग्गी द्वारा सोमवार को चंडोला पहाड़ में वन-वीक-वन सीएससी (स्पेशल टीकाकरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी गंगू मालतो ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के महत्व तथा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विशेष टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित टीकाकरण सत्रों में शामिल नहीं हो सके थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले से तैयार ड्यू लिस्ट…
बरहरवा, संवाददाता। राजकीय रेल थाना (जीआरपी) बरहरवा की अभिरक्षा से फरार हुआ मोबाइल चोरी का आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। आरोपी की तलाश में जीआरपी पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के फरार होने की घटना के बाद से ही जीआरपी पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर बाबू वंशी साह के नेतृत्व में गुमानी, कोटालपोखर, पाकुड़ समेत कई संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।…
बरहरवा, संवाददाता। बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा–फरक्का मुख्य पथ पर रविवार रात करीब 8:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उधवा पहाड़गांव निवासी असरफ शेख (18 वर्ष), पिता हाकिम शेख, उधवा बाकईटोला निवासी शाहिद शेख (22 वर्ष), पिता खलील शेख तथा सनाउल शेख (35 वर्ष), पिता उजिर शेख, एक काले रंग की पल्सर…