Author: Current Khabar office

रांची।आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र कैथल एवं श्री नवल किशोर पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक सहित कई महत्वपूर्ण ग्रंथ सादर भेंट किए। भेंट की गई पुस्तकों में “संघर्षों से निकला एक तप : पूरा व्यक्तित्व – शिबू सोरेन” विशेष रूप से केंद्र में रही, जो गुरुजी के जीवन, आंदोलन, सामाजिक संघर्ष और जनसेवा की व्यापक यात्रा का दस्तावेज है। इसके साथ ही “लाइफ एंड आइडियोलॉजी ऑफ़ जगजीवन राम”, “मुक्ति के अग्रदूत बनो – जगजीवन…

Read More

रांची।झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) के परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक हटाए जाने के बाद प्रदेश भर के सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी खुशी को साझा करने के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी ढोल–नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर पहुँचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन व विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। ◼ मुख्यमंत्री ने कहा – “निष्पक्ष जांच और युवाओं की ईमानदार मेहनत को मिला न्याय” मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने JSSC CGL परीक्षा प्रकरण की…

Read More

03 दिसंबर 2025, बोकारो।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो परिसदन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मिली विभिन्न अव्यवस्थाओं और लापरवाहियों पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों एवं संचालन एजेंसी को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि बोकारो परिसदन जिले का प्रमुख अतिथि गृह है, जहां देश-प्रदेश के महत्वपूर्ण व्यक्ति ठहरते हैं। ऐसे में स्वच्छता, व्यवस्था, मेंटेनेंस और सेवा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि…

Read More

रांची।झारखंड में शासन-प्रशासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय को औपचारिक रूप से लागू करते हुए राजभवन, झारखंड का नाम अब ‘लोक भवन, झारखंड’ कर दिया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र और राज्यपाल महोदय की औपचारिक स्वीकृति के पश्चात यह बदलाव प्रभावी हो गया है। सरकारी दस्तावेजों, कार्यालयों, संचार माध्यमों तथा आधिकारिक पत्राचार में अब राजभवन की जगह लोक भवन नाम का उपयोग किया जाएगा। यह निर्णय राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक नया संदेश देता है, जो जनता-केंद्रित शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर संकेत करता है। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने गृह मंत्रालय एवं राज्यपाल…

Read More

रांची।झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। मैच से ठीक पहले एक विवाद ने जोर पकड़ लिया, जब स्टेडियम परिसर से झारखंड सरकार के उन होर्डिंग्स को हटा दिया गया, जिनमें राज्य की विकास योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगी थी। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने स्टेडियम के अंदर विज्ञापन के लिए निर्धारित स्पेस को विधिवत अधिकृत प्रक्रिया के तहत खरीदा था और मैच से पूर्व सरकार के स्वीकृत प्रचार सामग्री वहां प्रदर्शित की गई थी। लेकिन मैच शुरू होने…

Read More

बोकारो, चतरा और गिरिडीह में धीमी प्रगति पर अफसरों को फटकार — सत्र समाप्ति से पहले भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश रांची।राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी छात्रवृत्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर गंभीर रुख अपनाते हुए कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने बोकारो, चतरा और गिरिडीह जिलों में प्री-मैट्रिक (कक्षा 1–8 और 9–10) तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की सुस्त रफ्तार पर कड़ी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों के लिए अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसके वितरण में किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने तीनों…

Read More

रांची।बिहार में एनडीए के दोबारा सत्ता में लौटने पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं रांची के चर्चित समाजसेवी निपु सिंह ने जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। निपु सिंह मंगलवार को रांची स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने लड्डू खिलाकर एनडीए की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। सिंह ने कहा, “यह सिर्फ चुनावी…

Read More

रांची।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के झारखंड आगमन पर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का माहौल उत्साहपूर्ण और ऊर्जामय हो उठा। रविवार को उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी और समर्थक एयरपोर्ट परिसर में एकत्रित हुए और जोरदार स्वागत किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामा खलखो और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अलका लांबा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दिया और पूरा परिसर “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। आलोक कुमार…

Read More

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क संवाददाता, भागलपुर।त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल परिसरों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। आरपीएफ टीम ने भगलपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त ए. के. कुल्लू के पर्यवेक्षण में की…

Read More

रांची संवाददाता।राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत नियुक्त संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा और…

Read More