Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
पतना, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पतना प्रखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी देवेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर योगाभ्यास में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान की प्रक्रियाएं भी कराई गईं। इस अवसर पर अंचलाधिकारी देवेश द्विवेदी ने उपस्थित…
मिर्जाचौकी, संवाददाता। साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में हाईवा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई जिले निवासी अजय कुमार मां तारा रोडलाइंस के हाईवा ट्रक (संख्या- BR 52P 7761) का चालक था। उसका वाहन मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया स्थित मां तारा…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज के समक्ष एनएसयूआई द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में नीट (NEET) के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। यह हस्ताक्षर अभियान एनएसयूआई झारखंड के निर्देशन में जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सत्यम कुमार यादव, सक्रिय सदस्य समीर उरांव, शिवम भगत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान छात्रों और अभिभावकों ने…
बरहरवा, प्रतिनिधि। रेलवे मार्ग के जरिए की जा रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध शाखा सीआईबी/मालदा को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ट्रेन संख्या 09034 उदना स्पेशल फेयर समर एक्सप्रेस में छापेमारी कर 36.690 लीटर विदेशी शराब बरामद की तथा तस्करी में संलिप्त चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 29,620 रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए आरपीएफ एवं सीआईबी की ओर से विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम…
कोटालपोखर, संवाददाता। आगामी 27 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम को कोटालपोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूसों के सुरक्षित संचालन तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं मुहर्रम कमिटी के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा रविवार को फूलो-झानो इंडोर स्टेडियम में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर अधिकारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह कार्यक्रम खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर खेलकूद…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), साहिबगंज की ओर से रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक…
“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आमजन हुए शामिल साहिबगंज, प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह साहिबगंज योगमय हो उठा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में सिद्धू-कान्हू इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति प्रेरित करना था। इस वर्ष…
संध्या कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा, सात में से दो परीक्षार्थी हुए शामिल साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिला, अनुमंडल एवं अन्य मुफस्सिल कार्यालयों के लिपिकों के लिए आयोजित द्वितीय अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा-2025 तथा प्रथम अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित संध्या कॉलेज, साहिबगंज में तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा…
रांची, प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, योग प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। पूरे परिसर में योग के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय…