Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
पतना में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, सखी मंडल की दीदियों ने प्रदर्शित किए विभिन्न किस्मों के आम
पतना, प्रतिनिधि। पतना प्रखंड परिसर में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। मेले में सखी मंडल की दीदियों एवं स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, उपभोक्ताओं तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। मेले में मालदा दूधिया, लंगड़ा, खीरसापति, आम्रपाली, फाजली, बरमसिया तथा बम्बईया जैसी लोकप्रिय किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। सखी मंडल की दीदियों ने अपने उत्पादों को…
दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रशासनिक निगरानी में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रहा आयोजन साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिला, अनुमंडल एवं अन्य मुफस्सिल कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के लिए आयोजित द्वितीय अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा-2025 एवं प्रथम अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित संध्या कॉलेज, साहिबगंज परीक्षा केंद्र पर प्रथम एवं द्वितीय पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं तथा पूरे आयोजन की सतत निगरानी की गई। जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पत्र की परीक्षा में कुल 60 परीक्षार्थियों…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़, प्रचार-प्रसार, परीक्षा…
रात में घर से निकला था युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना क्षेत्र की घाटजमनी पंचायत अंतर्गत सेलमपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी, जिसके समीप एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान सेलमपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद मंडल के पुत्र शिव लाल कुमार मंडल के रूप में की गई है।…
रांची। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में झारखंड सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्या कुमार, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने उन प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिन पर राज्य का विद्युत विभाग विस्तृत कार्य योजना के साथ काम कर सकता है। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), डिस्कॉम के परिचालन और वित्तीय मापदंड, संसाधन…
राँची: बिहार से झारखंड को अलग हुए 25 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों राज्यों के बीच काम और दायित्वों के बंटवारे का मामला आज भी पूरी तरह नहीं सुलझ सका है. आगामी सात जुलाई को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर यह मुद्दा जोर-शोर से उठेगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड सरकार अपने हक और लंबित मामलों को मजबूती से रखने की तैयारी में जुट गई है। झारखंड ने शुरू की तैयारी, गृह सचिव ने की समीक्षा बैठक: भुवनेश्वर में होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक…
रांची, प्रतिनिधि। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के परिणामों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप मतदान किया। साथ ही महागठबंधन ने चुनाव परिणामों की व्यापक समीक्षा करने का निर्णय लिया है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया तथा गठबंधन द्वारा समर्थित दोनों उम्मीदवारों के पक्ष…
रांची, प्रतिनिधि। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अनोखा राजनीतिक फॉर्मूला सुझाते हुए दावा किया है कि झारखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के समर्थन के बिना भी सरकार का संचालन संभव है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाए तो वर्तमान विधानसभा की स्थिति में 41 विधायकों के समर्थन से सरकार चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा…
21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस की व्यापक तैयारी, सोशल मीडिया से लेकर स्ट्रांग रूम तक रहेगी कड़ी निगरानी रांची, प्रतिनिधि। 21 जून को आयोजित होने वाले NEET (UG)-2026 री-एग्जाम को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों…
बरहेट, संवाददाता। बरहेट थाना क्षेत्र के सिमलढप गांव की एक वृद्ध महिला शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 62 वर्षीय भानु बीबी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानु बीबी अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरहेट बाजार स्थित साप्ताहिक हटिया जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल को देखकर चालक का संतुलन बिगड़ गया। अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित…