Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
साहिबगंज, प्रतिनिधि। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। जन्मदिवस समारोह के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित नेताओं एवं…
कोटालपोखर थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त समाज निर्माण का दिलाया संकल्प कोटालपोखर, संवाददाता। कोटालपोखर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के बीच ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्टीफन राज की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना…
मजदूरी करने लखनऊ जाने की थी योजना, आरपीएफ की सतर्कता से टला संभावित हादसा बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी, घर से भागे बच्चों तथा अन्य अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए गए विशेष जांच एवं निगरानी अभियान के दौरान आरपीएफ ने चार नाबालिग बालकों को सुरक्षित बरामद किया। सभी बच्चे बिना अपने अभिभावकों को बताए घर से निकलकर मजदूरी करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाने की योजना बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को इंस्पेक्टर आरपीएफ बरहरवा संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान, आरपीएफ पोस्ट बरहरवा तथा मंथन संस्था…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के 24वें अपर समाहर्ता के रूप में अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। विजय कुमार के पदभार ग्रहण करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजमहल में केसीसी एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कम ब्याज पर ऋण और आधुनिक खेती की दी जानकारी राजमहल। किसानों को कृषि कार्यों के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराने तथा फसलों को विभिन्न प्रकार की क्षति से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजमहल प्रखंड सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने की। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के प्रतिनिधि तथा…
बरहरवा, संवाददाता। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बरहरवा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने शुक्रवार की देर रात बरहरवा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 53,488 रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि लगभग 2:15 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपने सहयोगी सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान एवं सिपाही सुजीत कुमार सिंह के…
रांची, प्रतिनिधि। झारखंड के सिमडेगा जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों की मेहनत अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने लगी है। बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत उत्पादित सिमडेगा के प्रसिद्ध आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) भेजी गई है। इस उपलब्धि को किसानों और महिला-नेतृत्व वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिमडेगा की उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित बिरसा हरित ग्राम बागवानी…
रांची, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबूबकर सिद्दीक पी. ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 16 से 18 जून 2026 तक रांची के में आयोजित होने वाले “झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
जल जीवन मिशन में तेजी लाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर दिया जोर रांची, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल की उपलब्धता जनजीवन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं…
समाधि स्थल और बिरसा चौक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, संघर्ष व आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत रांची, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके महान योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।…