Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
लाखों की संपत्ति स्वाहा, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तीनपहाड़, संवाददाता। साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में मंडी की सभी दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़की और तेज हवा के कारण कुछ ही मिनटों में…
बरहेट, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहेट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप घटी। बताया जाता है कि रांगा थाना क्षेत्र के शिवा पहाड़ निवासी शामाय बेसरा (27) अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर आई एक बकरी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर…
बरहरवा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सह नगर पर्यवेक्षक कमल आर्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम रब्बानी ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण को लेकर पार्टी का स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून (महिला आरक्षण विधेयक 2023) संसद में कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी दलों के समर्थन से पास हुआ। लेकिन इसे तुरंत लागू करने के बजाय भाजपा सरकार द्वारा परिसीमन से जोड़ देना महिलाओं को तत्काल राजनीतिक भागीदारी से वंचित करता है। बरकत खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 33% महिला आरक्षण के पक्ष में…
राजमहल, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राणपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रखंड में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष विद्यालय के कुल 152 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि सभी 152 विद्यार्थी सफल घोषित हुए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस शानदार उपलब्धि…
बरहेट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के व्यस्त बरहेट बाजार स्थित साह चौक में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक की बाइक की डिक्की से 2 लाख 70 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना से बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झबरी मोड़ में संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक नवीन कांत कुमार मंडल ने अपने स्टाफ को चेक देकर बरहेट बाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से नकद राशि लाने के लिए भेजा था। स्टाफ द्वारा…
राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना में पदस्थापित चौकीदार वासुदेव तांती के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सोमवार को थाना परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित थाना के सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके, उपहार एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल को सराहा। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने वासुदेव तांती के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। अपने संबोधन में वासुदेव तांती…
मंडरो, संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एंटी क्राइम अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता और सतर्कता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। एएसआई विल्सन हांसदा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन को रोककर बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन पड़ताल की। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के संकेत दिए गए। अभियान के दौरान पुलिस की…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में नव पदस्थापित उपायुक्त दीपक कुमार दूबे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बुके भेंट कर उपायुक्त का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपायुक्त को नगर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई। रामनाथ पासवान ने कहा कि…
तालझारी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालझारी में सोमवार को “वन वीक–वन सीएचसी” अभियान के तहत विशेष टीकाकरण बैठक का आयोजन किया गया। सीएचसी सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के सभी सहिया साथी, बीटीटी, स्वास्थ्य कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करना था, ताकि कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए। इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मालदा मंडल के अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस विशेष जांच अभियान में रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की उपस्थिति रही, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया। जांच के दौरान वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) तथा रेलवे सुरक्षा…
