Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
गोपाल शर्मा झारखंड/ साहेबगंज आज श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निदेेश मॆ जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, साहेबगंज द्वारा दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला -2024 का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त हेमंत सती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सिद्धू – कान्हो सभागार, साहेबगंज में आयोजित इस मेले में उपायुक्त महोदय ने उपस्थित युवक- युवतियों को अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्किल डेवलपमेंट करना अत्यंत जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वैसे युवक- युवतियां जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है, जो किसी कारण से…
रांची मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राष्ट्रीय महासचिव श्री दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने राज्य के कई विकासोन्मुख योजनाओं एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर बगोदर विधायक श्री विनोद सिंह एवं भाकपा (माले) के राज्य सचिव श्री मनोज भक्त उपस्थित रहे।
रांची युवा भारत के सबसे बड़े संसाधन और सबसे बड़ी पूंजी हैं। हमारा देश विश्व की सबसे अधिक युवा आबादी वाले देशों में से एक है। भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवें स्थान पर है और 2030 तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में युवाओं के पास न केवल सुनहरे भविष्य को बनाने की अपार संभावनाएं हैं बल्कि साथ ही उनके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हैं उक्त बातें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत…
गोपाल शर्मा झारखंड/ साहेबगंज झारखंड मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन साहिबगंज जिले में 25 फरवरी 2024 को निर्धारित है इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है। इसी कड़ी में आज उपयुक्त हेमंत सती द्वारा बरहेट के भोगनाडी में निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर संध्या ब्रीफिंग भी की गई जहां उन्होंने सभी तैयारी का जायजा लेते हुए पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित निर्देश दियाुआ इस दौरान उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मुख्यमंत्री रांची से दुमका होते हुए भोगना डीह बरहेट पहुंचेंगे जहां वह अबुआ आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम…
गोपाल शर्मा झारखंड/ साहेबगंज आज आदिवासी महाकुंभ राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2024 कि शुरुआत हुई। राजमहल स्थित सिंधी दालान से इस मेले का शुभारंभ माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखंड सरकार श्री बादल पत्रलेख एवं माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग झारखंड सरकार श्री मिथिलेश ठाकुर के कर कमलों से हुआ। इस दौरान माननीय मंत्री गणों के अलावे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा,उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस क्रम में उपयुक्त हेमंत…
राँची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यालय स्तर पर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ आहूत बैठक में राज्य अंतर्गत सभी कोटि के शहरी निकायों के प्रशासकों ने भाग लिया। बैठक में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में शहरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों से सुझाव लेकर रणनीति बनाई गयी साथ ही इस संबंध में निर्वाचन आयोग के संबंधित दिशा निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा जिला के सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। विदित होकर की इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में साहेबगंज जिला से कुल 12632 छात्र-छात्राएं तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 8193 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। इस वर्ष जिला में माध्यमिक परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आज माध्यमिक परीक्षा में गणित विषय, इंटरमीडिएट विज्ञान में भौतिक विज्ञान विषय एवं वाणिज्य परीक्षा में अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा सम्पन्न।
मकसूद मल्लिकझारखण्ड /पाकुड़पाकुड़ जिलें के लगभग 250 से ज्यादा शिल्पकारों और कारीगरों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के शाखा एमएसएमई -विकास कार्यालय,धनबाद द्वारा पाकुड़ जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं आवेदन की प्रकिया इत्यादि के बारे में वृहद रूप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को राजकीय आईटीआई, सोनाजोड़ी,पाकुड़ में मुख्य अतिथि उद्योग महाप्रबंधक डॉ कमलेश…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह –2024 के तहत आज जिला परिवहन पदाधिकारी श्विष्णु देव कच्छप के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक उल्लंघन अथवा बिना हेलमेट, सीटबेल्ट चालकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इसका उद्देश्य से रहा की उन्हें यातायात नियमो से अवगत कराते हुए इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस बीच उन्हें बताया गया कि हेलमेट सीट बेल्ट जैसे आवश्यक सेफ्टी उपकरणों का अवश्य प्रयोग करें साथ ही पंपलेट वितरण कर बताया गया कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें ट्रैफिक नियमों का पालन कर अपने एवं दूसरों का सड़क दुर्घटनाओं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत आज बरहरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास के नेतृत्व में मंथन संस्था के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंधित प्रखंड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान बेटियों से संबंधित अनेक बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जहां विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चियों की शिक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान के प्रति समाज की सभी स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी तय किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला एक्शन प्लान के तहत जिला…
