26 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

27 नवंबर को गोड्डा जिले में आयोजित होगा आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे से 7 बजे तक नागरिक सुरक्षा अभ्यास में भाग लेने की अपील

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 26 Nov 2026, 08:33 PM IST
👁 51 views
WhatsApp Facebook
27 नवंबर को गोड्डा जिले में आयोजित होगा आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे से 7 बजे तक नागरिक सुरक्षा अभ्यास में भाग लेने की अपील
27 नवंबर को गोड्डा जिले में आयोजित होगा आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे से 7 बजे तक नागरिक सुरक्षा अभ्यास में भाग लेने की अपील

◼️ *सायरन अलर्ट, राहत एवं बचाव कार्य, अग्निशमन, ब्लैकआउट और निकासी योजना का किया जाएगा अभ्यास।*

◼️ *मॉक ड्रिल के दौरान आमजनों से घबराने के बजाय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील।*

=========================
दिनांक 27 नवंबर 2026 को गोड्डा जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, गोड्डा द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन अडाणी पावर लिमिटेड, गोड्डा में किया जाएगा।

इस मॉक ड्रिल के दौरान सायरन अलर्ट, राहत एवं बचाव कार्य, अग्निशमन, ब्लैकआउट तथा आपातकालीन निकासी जैसी परिस्थितियों का अभ्यास कराया जाएगा। इसके माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों से निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है :-

◼️ ब्लैकआउट के दौरान विद्युत उपकरणों एवं रोशनी के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढककर रखें।

◼️ मॉक ड्रिल के दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सहयोग करें तथा उनके निर्देशों का पालन करें।

◼️ जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों एवं मार्गों से संबंधित निर्देशों का अनुपालन करें।

◼️ शाम 6 बजे से 7 बजे तक आम नागरिक अपने घरों की बिजली बंद रखें तथा वाहनों की हेडलाइट का उपयोग न करें।

◼️ सायरन अथवा किसी आपातकालीन चेतावनी के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करें।

जिला प्रशासन, गोड्डा के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह एक पूर्व निर्धारित आपदा प्रबंधन अभ्यास है, वास्तविक आपदा की स्थिति नहीं है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भय की स्थिति में न आएं तथा मॉक ड्रिल में सक्रिय सहयोग करें।

यह अभ्यास नागरिकों को आपदा के समय सतर्क रहने, सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देने तथा अपनी एवं दूसरों की जान बचाने के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
===============
मॉक ड्रिल में भाग लें, जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।
================
#MockDrill #DisasterManagement #Godda #TeamPRD