26 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच कौशल विकास एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

Admin
Admin admin
📅 26 Nov 2026, 09:11 PM IST
👁 5 views
WhatsApp Facebook
झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच कौशल विकास एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित
झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच कौशल विकास एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन), कोलकाता (BOPTER) के प्रतिनिधि श्री मुस्तफिजुर रहमान के साथ आज चैंबर भवन में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष श्री तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष श्री विकास विजयवर्गीय, महासचिव श्री रोहित अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति कुमारी के साथ चैंबर की इंडस्ट्री, MSME, स्किल ट्रेनिंग एवं लेबर उपसमितियों के चेयरमैन उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड के उद्योगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा भारत सरकार की नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के माध्यम से राज्य के उद्योगों एवं युवाओं को लाभान्वित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक के दौरान झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) किए जाने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि NATS के अंतर्गत पात्र प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण कराकर अप्रेंटिस नियुक्त कर सकते हैं तथा योजना के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकारी वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल को व्यावहारिक रूप देने के उद्देश्य से आगामी 17 दिसंबर 2026 को चैंबर भवन में BOPTER की टीम द्वारा एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से चैंबर के सदस्य एवं उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में NATS के अंतर्गत प्रतिष्ठानों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अप्रेंटिस की नियुक्ति, उद्योगों को मिलने वाले लाभ, सरकारी सहायता तथा योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के उपरांत दोनों संस्थाओं के बीच MoU की औपचारिकताओं एवं आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

चैंबर अध्यक्ष श्री तुलसी पटेल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के उद्योगों को कुशल एवं प्रशिक्षित मैनपावर उपलब्ध कराना, युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करना तथा झारखंड में कौशल विकास के इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना है। हमारा प्रयास है कि राज्य के अधिक से अधिक उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।

चैंबर उपाध्यक्ष श्री विकास विजयवर्गीय ने कहा कि झारखंड के MSME एवं छोटे उद्योगों के सामने कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण चुनौती है। NATS जैसी योजनाओं के माध्यम से उद्योगों को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को कार्यस्थल पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। FJCCI का प्रयास रहेगा कि राज्य के अधिक से अधिक उद्योगों को इस योजना से जोड़ा जाए और BOPTER के सहयोग से इसके लाभ उद्योगों एवं युवाओं तक पहुंचाए जाएं।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष श्री तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष श्री विकास विजयवर्गीय, महासचिव श्री रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति कुमारी, इंडस्ट्री उपसमिति के चेयरमैन श्री आलोक सिंह, MSME उपसमिति के चेयरमैन श्री प्रियंक भगत, स्किल ट्रेनिंग उपसमिति के चेयरमैन श्री आलोक गेरा, लेबर उपसमिति की चेयरमैन श्रीमती नीतू सिंह तथा अन्य उपसमिति चेयरमैन श्री प्रमोद सारस्वत एवं श्री एस.के. अग्रवाल सहित BOPTER के प्रतिनिधि श्री मुस्तफिजुर रहमान उपस्थित थे।