26 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न; प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विचार विमर्श

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 26 Nov 2026, 08:11 PM IST
👁 41 views
WhatsApp Facebook
आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न; प्राकृतिक आपदाओं से  संबंधित प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विचार विमर्श
आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न; प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विचार विमर्श
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त , गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।*

*उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, गोड्डा के वरीय पदाधिकारी को निदेश दिए गए कि जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत सहायता राशि दी जाए। साथ ही साथ विभिन्न अंचलों से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए यथाशीघ्र सहायता राशि की भुगतान की जाए। वैठक में वर्ष 2025-26 में हुए प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित 46 मामलों पर विचार- विमर्श किया गया। जिसमें सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्राप्त आवेदन,पानी में डूबने से मृत्यु संबंधित आवेदन, वज्रपात से मृत्यु से संबंधित आवेदन तथा अग्निकांड से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया।*

*बैठक में अपर समाहर्ता गोड्डा श्री इन्दर कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं आपदा प्रवंधन विभाग के कर्मीगण मौजूद रहे।*