10 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन प्रसाद को मिला ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 07 Nov 2026, 08:16 PM IST
👁 192 views
WhatsApp Facebook
अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन प्रसाद को मिला ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’
अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन प्रसाद को मिला ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’
करंट खबर राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एवं अन्य सामाजिक संगठन की ओर से किया गया सम्मानित, सामाजिक कार्यों में भी निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
रांची। समाजसेवा, जनहित और अपने पेशेवर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रांची हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सुमन प्रसाद को राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका करंट खबर की ओर से प्रतिष्ठित ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
सुमन प्रसाद रोस्पा टावर, चौथी मंजिल, मेन रोड, रांची में अपनी पेशेवर सेवाएं प्रदान करते हैं। अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक कार्यों में भी विशेष रुचि है। वे समाज के दबे-कुचले, गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना उन्हें एक जिम्मेदार सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में पहचान दिलाती है।
इस अवसर पर करंट खबर राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक सह प्रबंध निदेशक मोहम्मद नूर हसन ने सुमन प्रसाद को सम्मानित किया। सम्मान प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो अपने पेशेवर दायित्वों के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद और समाज के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की भावना से प्रेरित यह सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।
सुमन प्रसाद को मिले इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान न केवल उनके पेशेवर योगदान, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी सम्मानित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
करंट खबर का संदेश: समाज के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना ही इस पहल का उद्देश्य है।
करंट खबर — निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित की आवाज़!