10 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

मकतपुर बंगला स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, गीत-संगीत और नृत्य से सजी शाम।

A
Amit Kumar reporter
📅 10 Nov 2026, 08:49 PM IST
👁 9 views
WhatsApp Facebook
मकतपुर बंगला स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, गीत-संगीत और नृत्य से सजी शाम।
मकतपुर बंगला स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, गीत-संगीत और नृत्य से सजी शाम।
28वें वर्ष आयोजित हो रही मां काली की पूजा, भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।
गिरिडीह :मकतपुर स्थित बंगला स्कूल परिसर में रवींद्र ग्रंथागार की ओर से इस वर्ष भी भव्य रूप से मां काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां इस बार 28वें वर्ष मां काली की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पूजा को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं पूरे पूजा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इसी क्रम में सोमवार की देर शाम पूजा उत्सव के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, बच्चों और समाज के लोगों ने गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रतिभा और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बंगाली समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। वहीं मां काली की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए पूजा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने मां के दर्शन कर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अरिंदम बोस, तरुण मुखर्जी, औन बनर्जी, प्रणेश दास, पार्थ सरकार, असीम डे, विश्वजीत घोष, संदीप चटर्जी, देबब्रत चटर्जी एवं डॉ. आलोक रंजन राय सहित रवींद्र ग्रंथागार के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। 8वें वर्ष आयोजित हो रही मां काली की पूजा, भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।
गिरिडीह :मकतपुर स्थित बंगला स्कूल परिसर में रवींद्र ग्रंथागार की ओर से इस वर्ष भी भव्य रूप से मां काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां इस बार 28वें वर्ष मां काली की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पूजा को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं पूरे पूजा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इसी क्रम में सोमवार की देर शाम पूजा उत्सव के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, बच्चों और समाज के लोगों ने गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रतिभा और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बंगाली समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। वहीं मां काली की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए पूजा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने मां के दर्शन कर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अरिंदम बोस, तरुण मुखर्जी, औन बनर्जी, प्रणेश दास, पार्थ सरकार, असीम डे, विश्वजीत घोष, संदीप चटर्जी, देबब्रत चटर्जी एवं डॉ. आलोक रंजन राय सहित रवींद्र ग्रंथागार के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।