10 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात, साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 10 Nov 2026, 02:58 PM IST
👁 11 views
WhatsApp Facebook
छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात, साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
साहिबगंज:

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने साहिबगंज और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की इस पहल से छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन 11 नवंबर तथा 14 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03453 साहिबगंज से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03454 भागलपुर से रात 8 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे साहिबगंज और भागलपुर के बीच पड़ने वाले विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटों की उपलब्धता और सफर में परेशानी होती है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी और त्योहार के दौरान यात्रा का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।