28 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गुरुद्वारा में एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, पहले दिन करीब 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन।

A
Amit Kumar reporter
📅 27 Nov 2026, 08:02 PM IST
👁 16 views
WhatsApp Facebook
गुरुद्वारा में एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, पहले दिन करीब 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन।
गिरिडीह :स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गिरिडीह में एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 26 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय शिविर में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को इलाज के लिए करीब 100 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को दवा रहित उपचार एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक थैरेपिस्ट रविंदर बिश्नोई एवं मुकेश चौधरी लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों विशेषज्ञ जोधपुर (राजस्थान) स्थित एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं अल्टरनेटिव मेडिसिन इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षित हैं।
शिविर में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, साइटिका, मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गैस, कब्ज, आंख-कान एवं नाक से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य परेशानियों के लिए चिकित्सा परामर्श एवं उपचार दिया जा रहा है। प्रत्येक मरीज को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट का समय दिया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया जा रहा है।