20 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

जमशेदपुर :स्कूल जा रहे बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग और किताबें पूरी तरह जलकर राख हो गईं,बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 19 Nov 2026, 09:25 AM IST
👁 72 views
WhatsApp Facebook
जमशेदपुर :स्कूल जा रहे बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग और किताबें पूरी तरह जलकर राख हो गईं,बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
जमशेदपुर :स्कूल जा रहे बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग
ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग और किताबें पूरी तरह जलकर राख हो गईं,बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग और किताबें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, हालांकि, गनीमत यह रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रहा था, जैसे ही वाहन बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास पहुंचा, ऑटो के इंजन हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं.
आग लगते ही ऑटो में बैठे मासूम बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आग की लपटें देख चालक ने तुरंत ऑटो रोका. आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चों के बाहर निकलते ही आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बच्चों के बस्ते ऑटो के भीतर ही रह गए, जो जलकर खाक हो गए.घटना के कारण गोलचक्कर के पास कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज माना जा रहा है.