29 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

*मंडरो में वन विभाग की छापेमारी, अवैध जलेबी लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 28 Nov 2026, 12:04 PM IST
👁 11 views
WhatsApp Facebook
*मंडरो में वन विभाग की छापेमारी, अवैध जलेबी लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त
मंडरो:* वन संपदा की अवैध कटाई और लकड़ी के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंडरो रेंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर को लकड़ी समेत जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से काटी गई जलेबी प्रजाति की लकड़ी के बोटा लादकर दिहारी से मिर्जाचौकी स्थित एक आरा मिल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने हाजीपुर मोड़ से आगे ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में लकड़ी के बोटा लदे मिले। लकड़ी के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं मिलने और अवैध परिवहन की आशंका के आधार पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत स्वराज 735 FE ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

जब्त वाहन और लकड़ी को वन विभाग की टीम वन प्रमंडल कार्यालय, साहिबगंज लेकर पहुंची। विभाग की ओर से जब्त लकड़ी और वाहन के संबंध में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व मंडरो-मिर्जाचौकी क्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित कुमार झा ने किया। वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध लकड़ी की कटाई और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वन विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन करने वालों के खिलाफ निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग की इस सक्रियता से लकड़ी के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को सख्त संदेश मिला है कि वन संपदा के दोहन और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।