29 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

पत्रकार गिरफ्तारी के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, झारखंड के आला अफसरों से तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट!

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 28 Nov 2026, 06:34 PM IST
👁 48 views
WhatsApp Facebook
पत्रकार गिरफ्तारी के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, झारखंड के आला अफसरों से तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट!
पत्रकार गिरफ्तारी के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, झारखंड के आला अफसरों से तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट!

रांची: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है. उन पर सिमडेगा की एक नाबालिग को अगवा कर डराने-धमकाने और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है. आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है. दोनों अधिकारियों को शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया गया है!

आयोग को 26 नवंबर को मिली शिकायत में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद स्थानीय समाचार संस्थान के कार्यालय में कथित तौर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े उपकरण भी जब्त कर लिये गये. शिकायत के अनुसार, मामले की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को भी नाबालिग से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायत में पॉक्सो मामले की जांच प्रक्रिया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये गये हैं.