10 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

पैसे के लेन-देन में गोली मारने वाला कुख्यात अपराधी कारु महतो गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद।

A
Amit Kumar reporter
📅 10 Nov 2026, 08:45 PM IST
👁 11 views
WhatsApp Facebook
पैसे के लेन-देन में गोली मारने वाला कुख्यात अपराधी कारु महतो गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद।
तेंनुघट : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने तेनुघाट कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर बताया की नावाडीह पुलिस ने जान मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी कारु महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल (सिक्सर) और दो जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बताते चले कि दिनांक 07.11.2026 को सुबह करीब 07:30 से 07:45 बजे के बीच अभियुक्त कारु महतो, पिता स्व. लालजी महतो, ग्राम नावाडीह, जिला बोकारो ने कुलदीप कुमार महतो, पिता मंगल महतो, सा० बाँसीखेड़ा, पो० नावाडीह को जान मारने की नीयत से गोली मार दी थी। जिससे कुलदीप कुमार महतो बुरी तरह जख्मी हो गया था। इस संबंध में वादी कुलदीप कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर नावाडीह थाना कांड सं० 81/2026, दिनांक 07.11.2026, धारा 109 बीएनएसएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। बोकारो एसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम कांड के त्वरित अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम में दिनांक 09.11.2026 को सूचना मिली कि कांड का प्राथमिकी अभियुक्त कारु महतो नावाडीह थाना क्षेत्र के आहरडीह लंगड़ाटांड जंगल में हथियार के साथ पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखकर भागने लगे युवक को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी मेड का लोहे का सिक्सर एवं दो जिंदा गोली बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कारु महतो बताया और गोली चलाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पैसे की अभाव होने के कारण कुलदीप कुमार महतो से उधार में पैसा मांग किया था, पैसा देने से इंकार करने पर उसने गोली चला दिया। अवैध हथियार रखने के आरोप में नावाडीह थाना कांड सं० 82/2026, दिनांक 09.11.2026, धारा 25(1-B)(a)/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी की पूर्व से उसके विरुद्ध 6 आपराधिक मामले दर्ज है, गिरफ्तार कारु महतो का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 6 मामले दर्ज हैं - 1. दुमका नगर थाना कांड सं० 111/14, धारा 309 भा०द०वि० 2. बोकारो थर्मल थाना कांड सं० 37/16, धारा 394 भा०द०वि० 3. चन्द्रपुरा थाना कांड सं० 16/18, धारा 394 भा०द०वि० 4. डुमरी थाना कांड सं० 43/18, धारा 379/414/467/468/420/34 भा०द०वि० 5. नावाडीह थाना कांड सं० 07/23, धारा 414, 34 बीएनएसएस एवं 25(1-B)(a)/26 आर्म्स एक्ट 6. बरवाड्डा थाना कांड सं० 101/2025, धारा 309(4) बीएनएसएस एवं 25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी . पु०नि० अरविन्द कुमार, बेरमो अंचल . पु०अ०नि० अनिल लिण्डा, थाना प्रभारी नावाडीह थाना . पु०अ०नि० अनिल कुमार यादव, नावाडीह थाना . पु०अ०नि० बंधन भगत, नावाडीह थाना . पु०अ०नि० मिथलेश कुमार, नावाडीह थाना . सशस्त्र बल, नावाडीह थाना शामिल थे वहीं भजन लाल महतो ओपी प्रभारी तेंनुघाट, राहुल कुमार कथारा ओपी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय मोजूद थे।