29 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

माननीय मुख्यमंत्री ने किया धनबाद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 28 Nov 2026, 07:41 PM IST
👁 15 views
WhatsApp Facebook
माननीय मुख्यमंत्री ने किया धनबाद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित
माननीय मुख्यमंत्री ने किया धनबाद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को खेलगांव, राँची में भव्य राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जैक बोर्ड से कक्षा-12वीं (विज्ञान) की राशिदा नाज़ (डीएवी +2 हाई स्कूल, पाथरडीह), आइसीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (वाणिज्य) के प्रतीक कुमार अग्रवाल (लोयला स्कूल, तालडांगा), सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-10वीं के प्रणय गिरि (धनबाद पब्लिक स्कूल, के.जी. आश्रम), सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (विज्ञान) की पूनम कुमारी (एस.एस.एल.एन.टी. गर्ल्स सीएम एसओई, धनबाद) तथा सीबीएसई बोर्ड से कक्षा-12वीं (वाणिज्य) के तुषार अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई, धनबाद) को सम्मानित किया।

माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर मेधावी छात्रा पूनम कुमारी ने कहा कि उन्होंने एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। राज्य के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विज्ञान संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर आज मुझे माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों पुरस्कार मिला है। इस सम्मान को पाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, और माननीय मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर यह अनुभव मेरे लिए और भी खास बन गया है।"

वहीं अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रणय गिरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और मैं भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए आगे और भी बेहतर परिणाम लाना चाहूंगा। प्रणय की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

जबकि राशिदा नाज़ ने कहा कि आज मुझे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से सम्मानित किया गया है और यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। सबसे पहले मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन सर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। उन्होंने मुझे आर्थिक सहायता प्रदान कर मेरी उच्च शिक्षा में बहुत मदद की है।

सभी छात्रों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।