स्नातक प्रशिक्षित 15 सहायक आचार्यों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आज समाहरणालय स्थित सभागार में एक समारोह का आयोजन कर स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग ने 15 आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
समारोह में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा शिक्षक) कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में सुमन कुमारी, प्रसन्ना कुमार मंडल, बलराम महतो, गौतम कुमार महतो, गजाला रूही, विनीता कुमारी, निखत यास्मीन, शम्मा प्रवीण, जन्मेजय महतो, गीता कुमारी, नकुल चंद्र महतो और नरगिस जहां को नियुक्ति पत्र दिया गया।
जबकि स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में मनोज कुमार रवानी, प्रवीण कुमार लाल दास और शांति कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।
स्नातक प्रशिक्षित 15 सहायक आचार्यों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र